पटना: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पटना स्थित बिहार भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण का नया इतिहास रचा है।
शिवराज सिंह ने कहा कि 2014 से पहले देश निराशा के दौर से गुजर रहा था, लेकिन मोदी सरकार ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर आतंकवाद और नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार किया। धारा 370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंधु जैसे कदमों से दुनिया ने भारत की नई ताकत देखी है।
गीता सत्र सुनने के लिए सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/@geetabybraj?si=BAP4vWR6a_gK4hM8
उन्होंने गरीब कल्याण को सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उनके मुताबिक 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और 4 करोड़ गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। आयुष्मान भारत योजना से 60 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिला है। देश में 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 58 करोड़ लोगों के जनधन खाते खोले गए हैं।
महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने कहा कि देशभर में 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। संस्थागत प्रसव की दर 68 प्रतिशत से बढ़कर 98 प्रतिशत हो गई है। पीएम स्वनिधि योजना से रेहड़ी-पटरी वालों को बड़ी मदद मिली है।
कृषि क्षेत्र में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और उर्वरक सब्सिडी से किसानों को राहत मिली है। भारत अब खाद्यान्न आयातक से आत्मनिर्भर कृषि अर्थव्यवस्था बन रहा है।
डिजिटल इंडिया के तहत यूपीआई में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है और भारत डिजिटल भुगतान में दुनिया में नंबर एक है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ी है और भारत अब रक्षा उपकरणों का बड़ा निर्यातक है। वंदे भारत ट्रेन, नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर निर्माण से विकसित भारत की नींव मजबूत हो रही है।
शिवराज सिंह ने कहा कि सरकार विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत भी संजो रही है। अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल महालोक और केदारनाथ धाम का पुनर्विकास इसके उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।
इस मौके पर बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, विधायक संजीव चौरसिया, संजय गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल और पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता मौजूद रहे।



